Publish Date: | Tue, 29 Sep 2020 06:34 PM (IST)
29बीजीटी-26-वारासिवनी। श्रीराम मंदिर में बैठक करते हुए दूध डेयरी, नीड्स व बेकरी व्यापारी।
वारासिवनी (नईदुनिया न्यूज)। शहर के बड़ा श्रीराम मंदिर परिसर में सोमवार की रात्रि में नगर के दूध डेयरी, डेली नीड्स व बेकरी व्यापारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का गठन किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटले, सचिव सुरेश जेठवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक चौधरी को मनोनीत किया। वहीं कार्यकारिणी में सदस्य के रुप में अनिल आहूजा, आशीष सुराना, धनेंद्र सुलाखे, प्रतीक, अमित आहूजा को शामिल किया गया। इस बैठक में सुरेश सिंघई, सुनील जायसवाल को भी आमंत्रित किया गया था। जिनसे होटल और डेली नीड्स की दुकानें सप्ताह में एक दिन बंद रखने के बारे में चर्चा की गई। जिसमें यह तय किया गया कि शीघ्र ही नगर के होटल व्यवसायियों की एक बैठक आयोजित कर बंद का निर्णय लिया जाएगा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे