Publish Date: | Wed, 30 Sep 2020 04:11 AM (IST)
भोपाल(नवदुनिया रिपोर्टर)। देश के समृद्घशाली इतिहास, परंपराओं, एतिहासिक धरोहर से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए ऑनलाइन पर्यटन क्विज, चित्रकला एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसकी थीम थी ‘देखो अपना देश’। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के तहत एक से बढ़कर एक पेंटिंग विद्यार्थियों ने भेजी। यह कार्यक्रम ‘पर्यटन पर्व’ (27 से 30 सितंबर) के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन, देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस असवर पर पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा ने कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन, मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं व सुविधाएं प्रदान करता आ रहा है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे