- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal VIP Guest House Rape Case Update: Railway Sacked Accused Supervisors Rajesh Tiwari And Alok Malaviya
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे ने दोनों आरोपी रेल पर्यवेक्षकों आलोक मालवीय (सफेद रंग की शर्ट) और राजेश तिवारी (काले रंग की टी शर्ट) को बर्खास्त कर दिया है।
- अभी दोनों आरोपी जेल में बंद हैं, वेतन समेत सभी सुविधाएं बंद
भोपाल स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में युवती से गैंगरेप मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने दोनों आरोपी रेल पर्यवेक्षकों राजेश तिवारी और आलोक मालवीय को बर्खास्त कर दिया है। उनके खिलाफ एक हाईलेवल की जांच की गई थी। इस कृत्य के लिए आरोपित दोनों रेल पर्यवेक्षकों के विरुद्ध भोपाल मंडल द्वारा यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जांच में कहा गया कि उनके कदाचार से भारतीय रेल सेवा के विभिन्न आचरण नियमों की अवहेलना करने पर और रेल प्रशासन द्वारा रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों जेल में बंद हैं।
मामला दर्ज होने के बाद सस्पेंड किए गए थे
जीआरपी भोपाल में दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद रेलवे ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद एक जांच टीम बनाई गई। टीम ने इस मामले में सबसे पहले रेस्ट हाउस के कस्टोडियन (अभिरक्षक) सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) अभिजीत साहा को भी सस्पेंड कर दिया था। अभिजीत ने पात्र नहीं होने के बाद भी राजेश और आलोक को गेस्ट हाउस में वीआईपी कमरा दे दिया था।
इंटरव्यू के नाम पर बुलाया था
आरोपियों को घटना के बाद भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पीड़िता को उन्होंने ही भोपाल बुलाया था। 26 सितंबर की सुबह उसके पहुंचने के बाद राजेश खुद उसे वीआईपी गेस्ट रूम में ले गया था। युवती के लिए नाश्ते का ऑर्डर देने के बाद वह उसका इंटरव्यू कराने के नाम पर वहां से चला गया। बाद में वह आलोक मालवीय को अपने साथ ले आया। यहां पर बैठकर दोनों ने शराब पी और युवती को जबरन शराब पिलाई थी। पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात कबूली ली थी।