- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Breaking Female Head Crushed Corpse Found Near Central Library In Bhopal; Could Not Identify
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला की शिनाख्ती के लिए तलैया पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
- महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही
- पुलिस को आशंका पहचान छिपाने सिर कुचला गया होगा
भोपाल के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके सेंट्रल लायब्रेरी के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। हालांकि आरोपी जल्दीबाजी में पूरी तरह चेहरा बिगाड़ नहीं पाया। सुबह तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
तलैया पुलिस को रविवार देर रात सेंट्रल लायब्रेरी के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक महिला की लाश मिली। महिला के चेहरा खून से सना हुआ था। उसका सिर और चेहरा किसी भारी चीज से कुचला गया था। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सलवार कुर्ता पहने महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। देर रात सभी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन सुबह तक महिला से संबंधित कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अब आसपास के जिलों से भी संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।
सबसे बड़ी मुश्किल शिनाख्त होना
पुलिस के अनुसार सबसे पहले महिला की शिनाख्त होना जरूरी है। पहचान होने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा। चेहरा कुचला होने के कारण किसी भी तरह का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग जैसी बात से भी इनका नहीं कर रही है।
इसलिए बाहरी होने का अंदेशा
इससे पहले एक महिला ने तलैया इलाके में ही बड़े तालाब में अपनी एक साल की बच्ची को फेंक दिया था। महिला रायसेन की रहने वाली थी। उसने अपने प्रेमी को पाने के लिए ऐसा किया था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि आसपास के जिले से इस महिला का संबंध हो। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।