Updated: | Sun, 04 Oct 2020 07:32 AM (IST)
भोपाल (नवदुनिया स्टेट ब्यूरो)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवदुनिया के अभियान ‘अभी मास्क ही वैक्सीन’ की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने नवदुनिया को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नवदुनिया ने अभियान चलाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। नवदुनिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए चौहान ने कहा कि कोरोना के खतरों की जानकारी लेकर दुनिया ने पाठकों के साथ न्याय भी किया है।
अपने पत्र में चौहान ने बताया कि बीते छह महीने में ‘किल कोरोना’ अभियान के तहत जन जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। मास्क के उपयोग, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, शारीरिक दूरी का पालन करने, एक स्थान में भीड़ एकत्र ने करने जैसे उपाय कर हम कोरोना के खतरे को कम करने में सफल हुए हैं।
मध्य प्रदेश में अब सुधार दर 82.8 फीसद है। प्रयोगशालाओं की संख्या अब 30 हो गई है। जांच क्षमता 600 से बढ़कर 33,780 हो गई है। ऑक्सीजन बिस्तर, आईसीयू बिस्तर में क्रमश: 2501.3 और 449 फीसद की वृद्धि हुई है। इस महीने के अंत तक प्रदेश में 38,560 बिस्तर उपलब्ध कराने का संकल्प है। आयुष्मान हितग्राहियों के लिए प्रदेश के 4 अस्पतालों में सुविधाएं दी जा रही हैं। कोरोना नियंत्रण के उपायों का हवाला मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में दिया है। सीएम चौहान ने नवदुनिया को कोरोना के प्रति जागरुकता अभियान चलाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Posted By: Prashant Pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे