Updated: | Tue, 29 Sep 2020 05:45 AM (IST)
DAVV Indore इंदौर। तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए आखिर डाक्टर रेणु जैन को देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की पूर्णकालिक कुलपति नियुक्त कर दिया गया है।
इस संबंध में राजभवन ने आदेश जारी कर दिया है। अभी रेणु जैन देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की कार्यवाहक कुलपति थी। उनकी नियुक्ति धारा 52 के अंतर्गत की गई थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्थायी कुलपति के लिए शनिवार को दावेदारों के साक्षात्कार हुए थे । इनमें से अकेले इंदौर से सात शिक्षक-प्राध्यापक प्रेजेंटेशन देने पहुंचे। प्रक्रिया में करीब 20 दावेदारों ने विवि को लेकर अपना-अपना विजन बताया। कोरोना पॉजिटिव होने से कुलपति डॉ. रेणु जैन को राजभवन ने सुबह ऑनलाइन साक्षात्कार की अनुमति दी।
इंदौर से मौजूदा डा जैन के अलावा पूर्व रेक्टर व विभागाध्यक्ष डा. आशुतोष मिश्रा, डा. एके सिंह, डा मंगल मिश्र, डा. नितिन सप्रे, डा. सुरेश सिलावट, डा. अशोक शर्मा थे। जीवाजी विवि की कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला, महू स्थित आम्बेडकर विवि की कुलपति डॉ. उषा शुक्ला, डा. सुधीर भदौरिया, डा. सागर जैन समेत कई दावेदार शामिल थे। समिति ने प्रेजेंटेशन के लिए प्रत्येक दावेदार को 15 मिनट दिए थे।
आज कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डा रेणु जैन के नाम पर मुहर लगा दी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे