Publish Date: | Sat, 03 Oct 2020 11:45 PM (IST)
सोनकच्छ (नईदुनिया न्यूज) । कृषि उपज मंडी में संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष अंकुश जेम्स ने समस्त कर्मचारियों की बैठक आयोजित की। इसमें कर्मचारियों को एकजुट रहने व अपनी मांग पूर्ण होने तक हड़ताल पर बने रहने के संबंध में निर्देश दिए। कर्मचारियों द्वारा एकमत होकर मांग पूरी होने तक हड़ताल पर बने रहने की एकता दिखाई गई। भूख हड़ताल में शनिवार को दूसरा दिन हो चुका है। भूख हड़ताल में मंडी कर्मचारी रजनीसिंह मेंडा, सहायक उपनिरीक्षक प्रतिभा नरगेश, प्रवीणकुमार जोशी, नरेंद्रकुमार जाजू, सौरभ लेखापाल, त्रिलोक चौहान आदि कर्मचारी शामिल है।
03 डीईडब्लयू 03ः सोनकच्छ मंडी प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।-नईदुनिया
——–
दुष्कर्मियों को दें फांसी, सौंपा ज्ञापन
टोंकखुर्द। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति व उप्र के मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी तहसीलदार अभिषेक चौरसिया को ज्ञापन सौंपपा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रवि राठौर, अश्विन व्यास, अजय वर्मा, दीपक कुशवाह, राजकुमार नागदिया, रोहित मालवीय उपस्थित थे।
03 डीईडब्लयू 02ः टोंकखुर्द में नगर अध्यक्ष रवि राठौर की उपस्थिति में प्रभारी तहसीलदार अभिषेक चौरसिया को ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ता।-नईदुनिया
—————–
घटना के विरोध में सफाईकर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर
कन्नाौद। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि उप्र के हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ किए गए कृत्य के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही बताया गया कि इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सफाईकर्मी दो दिन सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन देते समय अभिलाष झांझोट, हजारीलाल चावरे, विजय सेंधिया, रोहित झांझोट, रामप्रसाद करोसिया आदि उपस्थित थे।
03 डीईडब्लयू 14ः कन्नाौद में सीएमओ अनिल जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए अभिलाष झांझोट व अन्य सफाईकर्मी।- नईदुनिया
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे