इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
- पीड़ित दुर्गा शर्मा बोलीं- दुकान पर एक महिला बहुत जल्दी में थी, उसी ने चुराई होगी मेरी चेन
यशवंत गंज सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई महिला के गले से किसी ने चेन निकाल ली। उसे एक महिला पर शंका है, जो सब्जी खरीदने में जल्दबाजी कर रही थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मल्हारगंज पुलिस ने कसेरा बाखल में रहने वाली 53 वर्षीय दुर्गा पति पवन शर्मा की शिकायत पर चेन चोरी का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वे अपनी पड़ोसन ममता चौहान के साथ यशवंतगंज सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। वहां पर एक दुकानदार से सब्जी खरीदी थी। उस दुकान पर अन्य पुरुष व महिलाएं भी सब्जी खरीद रही थीं। वहां पर एक महिला सब्जी खरीदने में बहुत जल्दबाजी कर रही थी। कुछ देर बाद दुर्गा शर्मा सब्जी खरीदकर कर अपने घर चली गईं। घऱ पर जाकर देखा तो गले में पहनी हुई सोने की चेन नहीं थी। शर्मा को चोरी का शक उसी महिला पर है, जो बाजार में जल्दबाजी कर ही थी।