इंदौर27 मिनट पहले
महिला पीछे मुड़कर भागी तो बदमाश ने भी दौड़ लगा दी।
- लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित बाबजी नगर में अज्ञात बदमाश ने महिला के साथ लूट की
- घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
लसुड़िया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात हुई। महिला पैदल अपने घर जा रही थी। बाबजी नगर में अज्ञात बदमाश ने महिला का पीछा किया और गले से चेन छीनकर भाग निकला। लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला को शक होने पर उसने बचने की कोशिश की।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात संगीता शर्मा नामक महिला के साथ हुई है। वह पैदल अपने घर जा रही थी। महिला काे अकेला देखकर एक युवक ने पीछा किया। महिला काे उस पर आशंका हुई ताे वे पीछे पलटकर भागीं। लेकिन लड़के ने दौड़कर गले से चेन खींची और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।