सिहोरा44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अपनी विभिन्न माँगों को लेकर हड़ताल पर बैठे मंडी कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। संयुक्त मोर्चा के आव्हन पर शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की गई। सरकार के सदबुद्धि देने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया।
गौरतलब है कि 10 दिन से जारी हड़ताल के कारण कृषि उपज मंडी की पूरी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। लाखों रुपए राजस्व के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। संघ के सभागीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर शनिवार को मंडी कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए।
शनिवार को कर्मचारी संघ सिहोरा के इन्द्रपाल शर्मा एवं दुर्गेश गर्ग क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के अध्यक्ष रामरुद्र तिवारी ने सदबुद्धि के लिए सुन्दरकाड रामायण का पाठ कराया। कार्यक्रम मे संघ के संरक्षक संतोष सिंह, अशोक सिंह, रितुराज तिवारी, केशव दहायत, नितिन गुप्ता, पुनीत पाण्डे, हरि प्रसाद, अजय सिंह, रामनरेश द्विवेदी, लेमेक सोना, प्रियंका शुक्ला आदि उपस्थित रहे।