Updated: | Thu, 01 Oct 2020 08:00 AM (IST)
इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के पश्चिम क्षेत्र में नईदुनिया के अभियान ‘अभी मास्क ही वैक्सीन’ से जुड़कर दिगंबर जैन समाज ने बुधवार को मास्क वितरित किए। गौराकुंड चौराहा पर मुंह पर मास्क लगाकर और हाथों में तख्तियां लेकर समाजजन ने ‘पहनेंगे चेहरे पर मास्क, जीतेंगे कोरोना से जंग’ के नारे लगाए। बिना मास्क से आने जाने वाले व्यक्ति को मास्क पहनाया गया। इस दौरान उन्हें मास्क पहनने के फायदे भी बताए गए।
इस मौके पर 500 से अधिक मास्कों का वितरण किया गया। दिगंबर जैन महासमिति इंदौर संभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र बड़जात्या ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती कोरोना से स्वयं के साथ परिवार को बचाने का एकमात्र उपाय घर से निकलते समय मास्क पहनना है। इसके साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। जागरुकता से ही कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई हम जीतेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र जैन बाकलीवाल, संजय पापड़ीवाल, अखिलेश शाह, दीपक पाटनी, सुशील गोधा, प्रमोद सोगानी, नीलेश सेठी, पवन पाटोदी, भरत बड़जात्या, अनिल लुहाड़िया, सुदर्शन जैन, अतुल नीमा आदि मौजूद थे।
ब्रह्म समागम का भी मिला समर्थन
ब्रह्म समागम द्वारा उषानगर एक्सटेंशन में नईदुनिया के ‘अभियान मास्क ही वैक्सीन’ के साथ जुड़कर मास्क बांटे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जया तिवारी ने नईदुनिया अभियान की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि मास्क का उपयोग करना सबसे जरूरी है। इस मौके पर रवि सोमवंशी, राजकुमार अग्रवाल, गिरधर शर्मा, कमल गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रेणु पाटिल, अनिता रोमटा, मीना अग्रवाल, जितेंद्र भांडिया, प्रशांत महंत, जतिन थोरात, रवि गावड़े, जीतू होलकर, बंटी तिवारी, हेमंत पाटिल आदि उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे